गंगरार: गंगरार में तेज आंधी-बारिश के कारण गंगरार सब्जी मंडी के टीन शेड उड़ गए
गंगरार क्षेत्र में देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। तेज हवा के साथ मंडी परिसर में लगे टीन शेड उखड़कर उड़ गए, जिससे सब्जी मंडी में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार मंडी में बने तीन शेड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के समय मंडी बंद होने से बड़ा हादसा टल गया।