कानपुर में टक्कर के बाद सड़क पर हंगामा, युवक ने लोडर चढ़ाने की कोशिश का लगाया आरोप!
कानपुर के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र स्थित कंपनी बाग के पास केंद्रीय राजस्व परिसर के सामने शनिवार को लोडर पिकअप और बाइक सवार युवक के बीच टक्कर के बाद हंगामा हो गया। हादसे में बाइक सवार युवक का मोबाइल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
पीड़ित युवक के मुताबिक, टक्कर के बाद लोडर चालक मौके से निकलने लगा, जिसके बाद उसने पीछा कर चालक को पकड़ लिया। युवक ने आरोप लगाया कि चालक ने उस पर लोडर चढ़ाने की भी कोशिश की। हालांकि, इस आरोप की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
घटना के दौरान मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
📍 स्थान: स्वरूप नगर, कानपुर
✍️ रिपोर्ट: रजत शर्मा
..
.
#Kanpur #KanpurNews #SwarupNagar #BreakingNews #UPNews