मानपुर: बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के ईको सेंटर ताला मे महिला गाइडो को वन्यजीवो के व्यवहार और पर्यटक प्रबंधन पर दिया गया प्रशिक्षण
Manpur, Umaria | Jun 8, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला स्थित ईको सेंटर मे तीन दिवसीय महिला नेचर गाइड क्षमता संवर्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया।इसमे बांधवगढ़,कान्हा और पेंच टाईगर रिजर्व की कुल 62 महिला नेचर गाइड ने हिस्सा लिया।इस प्रशिक्षण सह कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिला गाइडो को प्रकृति व्याख्याकार के साथ-साथ संरक्षण दूत,सामुदायिक नेतृत्वकर्ता के रूप मे सशक्त बनाना था।