बड़कागांव थाना क्षेत्र के गोंदलपुरा गांव निवासी बुटन महतो के पुत्र संदीप महतो 28 वर्षीय की शव बड़कागांव पुलिस ने आज रविवार 5 बजे बेला सोती पुल के पास से बरामद किया। शव के पास हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर जेएच 02 ए वाई 8370 व पुल के ऊपर से मृतक का मोबाइल बरामद किया।