बागपत: BJP महिला मोर्चा ने नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत बागपत शहर में निकाली महिला स्कूटी रैली
Baghpat, Bagpat | Apr 15, 2026 बुधवार की दोपहर करीब एक बजे नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिला स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। रैली अग्रवाल धर्मशाला बागपत से प्रारंभ होकर कोर्ट रोड, यमुना रोड होते हुए सर्राफा बाजार, ठाकुरद्वारा होते हुए राष्ट्र वंदना चौक बागपत पर सम्पन्न हुई।