बिहार: उमेद नगर और मेघि नगमा में किसानों को प्रोत्साहित करने कृषि विभाग के सचिव पहुंचे
Bihar, Nalanda | Nov 17, 2024 दीपनगर के उमेद नगर में रविवार की दोपहर 3 बजे किसान पाठशाला का आयोजन किया कार्यक्रम में कृषि विभाग के सचिव शामिल हुए । इसके बाद मेघी नगमा में किसानों को संबोधित करते हुए कृषि विभाग के सचिव संजय अग्रवाल ने कहा कि काफी खुशी की बात है कि नालंदा के किसान धान और गेंहू की खेती के साथ फसल विविधिकरण पर जोर दे रहे हैं।