बिहार: लहेरी थाना पुलिस ने रामचंदपुर के आदर्श नगर से एक रिवाल्वर और 10 जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
Bihar, Nalanda | Nov 17, 2024 लहेरी थाना पुलिस ने रामचंदपुर मोहल्ला स्थित आदर्श नगर में रविवार की दोपहर 3 बजे छापेमारी कर एक रिवाल्वर और 10 जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी सत्यनारायण राय के पुत्र सुनील कुमार राय है। लहेरी थाना के अपर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार साह ने बताया की गुप्त सूचना मिली थी कि सुनील कुमार फर्जी लाइसेंस पर रिवाल्वर और कारतूस रखे हुए है।