फतुहा: डुमरी गांव में डीजे बारात में कट्टे से चली गोली, किशोर की मौत
Fatwah, Patna | Apr 27, 2026 डुमरी गांव में डीजे से लग रही बारात में कट्टे से चली गोली एक किशोर को लग गई है। इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई है। मृत किशोर डुमरी गांव निवासी पप्पू कुमार के 15 वर्षीय पुत्र राजा कुमार है। घटनास्थल पर फतुहा थाना पुलिस,फतुहा डीएसपी अवधेश कुमार,ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार एवं फॉरेंसिक टीम पहुंचकर मामले कि छानबीन करने मे जुटी है।