महोबा: डीएम ने कैंप कार्यालय में राजस्व व विकास कार्यों की समीक्षा की, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Mahoba, Mahoba | May 21, 2026 जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने कैम्प कार्यालय में विकास व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए और एक सप्ताह में फोटो सहित रिपोर्ट तलब की। डीएम ने कहा कि लंबित फाइलों का प्राथमिकता पर समय सीमा में निस्तारण किया जाए। पत्थर गड्डी के मामलों में स्थलीय निरीक्षण कर टारगेट अनुसार प्रगति रिपोर्ट देने को कहा।