जांजगीर: जांजगीर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मौली दाई मंदिर में चोरी करने वाला आरोपी 3 घंटे में गिरफ्तार
आज शनिवार की शाम 5 बजे जारी प्रेस नोट के अनुसार मौली दाई मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज 3 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से करीब 1.91 लाख रुपये मूल्य के चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। घटना 7 मार्च की रात की है, जब नवापारा स्थित मौली दाई मंदिर में अज्ञात चोर ने सेंध लगाई