कोंडागांव: दिल्ली-यूपी से 7 साइबर ठग गिरफ्तार, कोंडागांव पुलिस ने ₹29 लाख की ठगी का किया खुलासा
कोंडागांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह के 7 आरोपियों को दिल्ली और उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज मंगलवार दोपहर 1 बजे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों ने फरसगांव निवासी शंकरलाल राणा को बीएसई स्टॉक एक्सचेंज में ₹71 लाख फंड रिफंड का झांसा देकर करीब ₹29 लाख 69 हजार ठग लिए थे। पुलिस ने दो महीने तक तकनीकी ...