लगातार बारिश से कानपुर देहात बेहाल, जगह-जगह जलभराव; कच्चे मकान ढहे, पेड़ गिरे और फसलों को भारी नुकसान
कानपुर देहात। जिले में पिछले करीब 36 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहने से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई है। सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में कच्चे मकानों के गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। वहीं तेज हवा और बारिश के कारण जगह-जगह पेड़ और पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गईं, जिससे रास्तों पर भी आवागमन प्रभावित हुआ। कई स्थानों पर बिजली के तार और पोल भी प्रभावित होने से बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति बनी।
बारिश का सबसे अधिक असर किसानों पर दिखाई दे रहा है। खेतों में पानी भरने और लगातार बारिश के कारण धान सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान होने की आशं