लगातार बारिश से अकबरपुर कोतवाली परिसर में जलभराव, पानी के बीच काम करने को मजबूर पुलिसकर्मी
कानपुर देहात। जिले में पिछले करीब 40 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। शहर से लेकर सरकारी कार्यालयों तक जलभराव की स्थिति दिखाई देने लगी है। लगातार बारिश के चलते अकबरपुर कोतवाली परिसर भी पानी से भर गया, जिससे पुलिसकर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कोतवाली परिसर में बने पुलिसकर्मियों के आवासों तक बारिश का पानी पहुंच गया है। वहीं कार्यालय के अंदर मालखाने तक पानी भरने से जरूरी कामकाज प्रभावित हो रहा है। इसके बावजूद पुलिसकर्मी जलभराव के बीच अपने रोजमर्रा के जरूरी कार्यों को निपटाने में जुटे हुए हैं।
पानी के बीच बैठकर काम करते नजर आए पुलिसकर्मी
बारिश का पानी कोतवाली परिसर में जमा होने के कारण पुलिसकर्मियों को पानी के बीच बैठकर कार्यालयी कार्य करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के चलते परिसर की जलनिकासी व