घोड़ाडोंगरी: पांढरा गांव में कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल
घोड़ाडोंगरी तहसील के पांढरा गांव में रविवार दोपहर करीब 1 बजे कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को टोल नाके की एंबुलेंस ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार पांढरा गांव में कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चोरपांढरा गांव निवासी अजय तुमडाम गंभीर रूप से घायल हो गया।