घोड़ाडोंगरी: चोपना में 2 बाइकों की आपस में हुई भिड़त, बाइक सवार 2 लोग हुए घायल
चोपना में रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे 2 बाइक की भिड़त हो गई। हादसे में बाइक सवार 2 लोग घायल हो गए। घायलों को 100 डायल ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। 100 डायल के पायलट निखलेश राठौर ने बताया कि चोपना में 2 बाइक की भिड़त हो गई। हादसे में बाइक सवार तिताखेड़ा निवासी सुमर सिंह आखंडे और दुर्गापुर निवासी गौतम डाली घायल हो गए।