सीएम आवास पर उद्योगपति गौतम अडानी और उनके बेटे ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, डेढ़ घंटे चली वार्ता
Sadar, Lucknow | Apr 2, 2026 लखनऊ में उद्योगपति गौतम अडाणी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की, जो करीब डेढ़ घंटे तक चली। इस दौरान उनके बेटे करण अडाणी भी बैठक में मौजूद रहे। दोनों के बीच उत्तर प्रदेश में निवेश और बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक समाप्त होने के बाद गौतम अडाणी मुख्यमंत्री आवास से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।