सरीला: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के उमरिया गांव स्थित सर्विस रोड पर हार्वेस्टर की टक्कर से बाइक सवार पुत्र की मौत, मां घायल
जरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास उमरिया गांव स्थित सर्विस रोड पर तेज रफ्तार हार्वेस्टर ने एक मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे हुए हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार मां बेटे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई।