मोतिहारी: मोतिहारी में लग्जरी कार के तहखाने से शराब बरामद, जांच में फर्जी पति, पत्नी और बच्चे का चौंकाने वाला खुलासा हुआ
पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर एक लग्जरी कार से शराब की बड़ी खेप बरामद की है। यह खेप उत्तर प्रदेश से मुजफ्फरपुर ले जाई जा रही थी। टीम ने कार की सीट के नीचे बने विशेष तहखाने से फ्रूटी की बोतलों में छिपाई गई शराब बरामद कर एक महिला समेत तीन तस्करों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में महिला ने चौंकाने वाला खुला