बिहटा: बाजितपुर गांव के पास अज्ञात व्यक्ति के मिले शव की हुई देवेन्द्र पासवान के रूप में पहचान
Bihta, Patna | Jun 20, 2026 बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजितपुर गांव के पास एक दिन पूर्व एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया था। वहीं मृतक व्यक्ति के पुत्र के द्वारा पहचान कर ली गई है। मृतक व्यक्ति की पहचान नौबतपुर के रहने वाले देवेंद्र पासवान के रूप में की जा रही है। उक्त के मामले में पुलिस जांच कर कार्रवाई के लिए जुटी हुई है।