मंगलवार को करीब 1 बजे नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करने पहुंचे। उन्होंने बाबा महाकाल के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। महाकाल मंदिर उज्जैन के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां भक्त पूजा-अर्चना करने आते हैं।