मोहनपुर: रिखिया के मल्हारा गांव में ज़मीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
रिखिया की मल्हारा गांव में गुरुवार शाम 4:00 बजे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया जिसका इलाज सदर अस्पताल में जारी है इस संबंध में घायल छोटेलाल रावत ने बताया कि जबरन उसके जमीन पर कुछ लोग घेराबंदी कर रहे थे जिसको रोकना पर वे लोग लाठी डंडे के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।