मदनपुर: आंजन थाना को हटाकर मदनपुर थाना में शामिल करने की मांग तेज, रछौल के ग्रामीणों ने डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
मदनपुर प्रखंड के नवगठित आंजन थाना क्षेत्र में शामिल किए गए रछौल गांव के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गांव को पुनः मदनपुर थाना में शामिल करने की मांग उठाई है। इसको लेकर ग्रामीणों ने सामूहिक हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन डीएम एवं एसपी को सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि रछौल गांव झरही नदी के पूर्वी तट पर स्थित है। आंजन थाना जाने के लिए नदी पार करनी पड़ती है।