राजपुर प्रखंड के हाई स्कूल राजपुर में सामान्य शिक्षकों के लिए 3 दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। बिहार शिक्षा परियोजना के समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के तहत आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान, सहयोग और समावेशी कक्षाओं के बेहतर संचालन के लिए सक्षम बनाना है। यह प्रशिक्षण 8 से 12 दिसंबर 2025 तक चलेगा।