मसौढ़ी: भूमि सुधार वादों के निष्पादन में तेज़ी और जवाबदेही बढ़ाने पर ज़ोर
8 अप्रैल 2026 — आज पटना स्थित विभागीय मुख्यालय में राज्य के सभी जिला/जिला-खंड भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) की उपस्थिति में आयोजित राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक में दाखिल-खारिज अपील वाद, बीएलडीआर वाद और मापी अपील वादों के निष्पादन की प्रगति की समग्र समीक्षा की गई। बैठक में 01 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक माहवार निष्पादित वादों के आँकड़ों का विश्लेषण एवं पदस्था