ग्वालियर हाईकोर्ट से बड़ा बयान — अदालत ने राज्य सरकार की पुनर्विचार याचिका खारिज करते हुए पुलिस विभाग को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि विभाग एक ही समय में ‘गरम और ठंडा’ रवैया नहीं रख सकता। मामला पूर्व कॉन्स्टेबल रजनेश सिंह भदौरिया से जुड़ा है, जिसे लेकर सरकार ने दोबारा याचिका दायर की थी।