हज़ारीबाग: बड़कागांव में नकली शराब का भंडाफोड़, दो युवक गिरफ्तार
बड़कागांव थाना क्षेत्र के सूर्यमंदिर के पास पुलिस ने नकली अंग्रेजी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुलशन कुमार (20) और रौशन कुमार (19), पिता संजय कुमार महतो, निवासी गोन्दलपुरा के रूप में हुई है। इस संबंध में बड़कागांव थाना कांड संख्या 17/26, दिनांक 30.01.26 के तहत धारा 274/275/349 बीएनएस एवं 47(ए) उत्पाद अधिनियम में मामला दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।