मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बड़ासी ग्राम में शनिवार को पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महुआ भट्ठा ध्वस्त किया। गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी में मौके से करीब 10 क्विंटल महुआ जावा बरामद कर घटनास्थल पर ही नष्ट किया गया। इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब निर्माण व बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।