हजारीबाग पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोर्रा थाना क्षेत्र से 166.5 ग्राम ब्राउन शुगर, ₹3,51,700 नकद, दो बाइक व छह मोबाइल के साथ सात तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं टाटीझरिया के बौधा जंगल से पिकअप वाहन में लदी करीब 60 पेटी विदेशी शराब जब्त कर एक आरोपी पकड़ा गया। एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि दोनों मामलों में लगभग 40 लाख रुपये के मादक पदार्थ जब्त हुए हैं। जिले में नशा कारोबार पर सख्ती जारी रहेगी।