आगर रोड से इंदौर गेट तक बनेगा एलिवेटेड ब्रिज, ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात 🌉🚗
उज्जैन में शहरवासियों को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए प्रस्तावित एलिवेटेड ब्रिज का काम तेज हो गया है। आगर रोड से इंदौर गेट तक बनने वाले इस ब्रिज के लिए एजेंसी का चयन हो गया है और फिलहाल मिट्टी परीक्षण (सॉइल इन्वेस्टिगेशन) का काम चल रहा है। पीडब्ल्यूडी सिंहस्थ डिवीजन के अनुसार, इस ब्रिज की कनेक्टिविटी हरी फाटक, नीलगंगा चौराहे और निकास क्षेत्र से भी होगी, जिससे नीचे की सड़कों पर चौड़ीकरण के लिए होने वाली भारी तोड़फोड़ और विस्थापन से बचा जा सकेगा।
#UjjainNews #ElevatedBridge #UjjainTraffic #SmartCityUjjain #Simhastha2028