लखीमपुर खीरी जिले में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध की गई छापेमारी के दौरान विगत 24 घंटे में जिले की अलग-अलग थानों की पुलिस ने 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।