कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के पकड़िया गांव के समीप बलान नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर नदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार शव करीब दो दिन पुराना है तथा लगभग 80 प्रतिशत तक गल जाने से पहचान मुश्किल हो रही है।