पालीगंज: पालीगंज स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में डीएसपी -1 ने की पुलिस पदाधिकारी के साथ ही समीक्षा बैठक
पालीगंज स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में डीएसपी 1 राजीव चंद्र सिंह ने थाना अध्यक्ष और पुलिस पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें डीएसपी ने लूट, हत्या, रेप, छेड़खानी सहित अन्य लंबित पड़े मामले को निष्पादन करने का दिशा निर्देश दिया।