बहरोड़: बहरोड के महाराजावास में पानी के लिए तरसी महिलाएं, बोलीं- “पहले पानी, फिर वोट”
Behror, Alwar | Jun 7, 2026 बहरोड़ क्षेत्र के गांव महाराजावास में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि ग्रामीणों को दिनभर की जरूरतों के लिए भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के दौरान क्षेत्र में नहर लाने और पानी की समस्या का स्थायी समाधान करने के बड़े-बड़े वादे किए गए थे।