ब्यौहारी: घर में सो रहे बुजुर्ग को सांप ने काटा, उपचार के दौरान मौत
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के आखेटपुर गांव में घर में सो रहे एक बुजुर्ग को जहरीले सांप ने काट लिया। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच रविवार सुबह 8 बजे से शुरू की है।