बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर में अम्बेडकर चौक से पटेल चौक तक आयोजित 1.5 किमी लंबी भव्य तिरंगा यात्रा में नौजवानों एवं विद्यार्थियों के साथ सम्मिलित हुआ।लगभग 1000 फीट लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ सम्मानित जनप्रतिनिधियों, स्कूली छात्र-छात्राओं, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में आमजनों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता की।