चूरू: कोतवाली पुलिस ने साइबर अपराधियों पर सख्ती बरती, ₹99,548 का रिफंड करवाया, 5 मोबाइल भी बरामद
Churu, Churu | Jan 23, 2026 साइबर अपराधों के खिलाफ चूरू की कोतवाली पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को साइबर पुलिस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार तीन परिवादियों को कुल 99 हजार 548 रुपये की राशि रिफंड करवाई गई है और गुमशुदा 5 मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद कर परिवादियों को दिए।