चूरू: पीडीयू मेडिकल कॉलेज में आयोजित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना की समीक्षा बैठक, बेहतर सुविधाओं के लिए दिए गए निर्देश
Churu, Churu | Jan 23, 2026 चूरू। जिला मुख्यालय स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता चूरू विधायक हरलाल सहारण ने की, जबकि जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा उपस्थित रहे। विधायक सहारण ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ कर रही है।