चूरू: टाऊन हॉल में आयोजित मेगा पीटीएम का जिला स्तरीय कार्यक्रम, चूरू विधायक हरलाल सहारण रहे मौजूद
Churu, Churu | Jan 23, 2026 बसंत पंचमी के अवसर पर शुक्रवार को चूरू जिलामुख्यालय स्थित टाउन हॉल में मेगा पीटीएम का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चूरू विधायक हरलाल सहारण मुख्य अतिथि रहे, जबकि जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा, सीईओ श्वेता कोचर सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।