चूरू: गोयनका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित निपुण मेला, छात्राओं को वितरित की गई साइकिल, किया गया संवाद
Churu, Churu | Jan 23, 2026 चूरू जिलामुख्यालय स्थित गोयनका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को निपुण मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा सहित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों ने शिरकत की और विद्यार्थियों व अभिभावकों से संवाद किया।