दिनारा: दिनारा में 128 लोगों पर 107 के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई
Dinara, Rohtas | Feb 27, 2026 होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए दिनारा क्षेत्र में प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। दिनारा पुलिस ने संभावित उपद्रवियों एवं शांति भंग की आशंका वाले 128 लोगों के विरुद्ध धारा 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की है। संबंधित सभी व्यक्तियों को नोटिस तामील कराए जा रहे हैं, ताकि वे पर्व के दौरान किसी भी अवांछित गतिविधि से दूर रहें ।