मंझनपुर: खोरा में मासूम की पिटाई से भड़का विवाद, दबंगों ने महिला और पूरे परिवार पर किया हमला, एसपी से की शिकायत
मंझनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोरा गांव में एक मामूली बात ने खौफनाक रूप ले लिया। बकरे के खेत में चले जाने को लेकर दबंगों ने पहले 12 वर्षीय मासूम को बेरहमी से पीटा, फिर विरोध करने पर महिला समेत पूरे परिवार को निशाना बनाते हुए जमकर मारपीट की। पीड़िता ने शनिवार को मंझनपुर पुलिस कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।