भिवानी: थाना सदर पुलिस भिवानी ने गांव नंदगांव से बकरी चोरी के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना सदर भिवानी के मुख्य सिपाही कृष्ण कुमार ने गांव नंदगांव से बकरी चोरी करने के मामले में सातवें आरोपी को माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राहुल पुत्र रोहतास निवासी मुंढाल खुर्द, जिला भिवानी के रूप में हुई है।