सिकंदराराऊ: शिव मंदिर पर भागवत सुनने गई किशोरी लापता, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की
जनपद हाथरस की सिकंदरा राऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव चमरौली स्थित शिव मंदिर पर चल रही भागवत को सुनने गई 14 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। किशोरी के घर वापस न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए अपनी रिश्तेदारों से भी फोन कर जानकारी ली। लेकिन किशोरी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया।