रामगढ़: अग्यारा बांध के समीप गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप, हिंदू संगठन और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे
Ramgarh, Alwar | Jul 8, 2026 रामगढ़ क्षेत्र के बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत अग्यारा बांध के समीप मंगलवार रात करीब 11 बजे गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहीं बगड़ तिराहा थाना पुलिस भी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले का जायजा लिया।