बालाघाट: जिला अस्पताल से लापता बुजुर्ग का गायखुरी में झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव, पुलिस जांच में जुटी
जिला अस्पताल से लापता हुए एक बुजुर्ग का शव शनिवार 11 जुलाई की कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 33 गायखुरी स्थित खाली पड़े क्षेत्र में पलाश की झाड़ियों के बीच क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी अजय गुर्जर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।