कैंपियरगंज: कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के अलगटपुर गांव की युवती के साथ की गई मारपीट, तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कैंपियरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अलगटपुर गांव में एक युवती को शौच के लिए जंगल जाते समय, तीन लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया, जिसके बाद युवती की माँ ने थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए, तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है पीड़िता की माने तो वह जंगल के रास्ते जा रही थी शौच करने, इस दौरान तीन लोगों ने उसे घेर कर मारपीट कर घायल कर दिया।