कैंपियरगंज: पीपीगंज थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में पति समेत 5 पर शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
कैम्पियरगंज के पीपीगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत तिघरा गांव की रहने वाली पूजा निषाद ने, तहरीर देकर पिपराईच पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है, पीड़िता ने बताया कि ससुराल वाले दहेज को लेकर प्रताड़ित करते है, शिकायत पर बैलों गांव निवासी पति कमलेश निषाद, सास बालकेशी, ससुर शिवहरि व देवर राहुल, अभिषेक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दिया है।