कैंपियरगंज: कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न का पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
कैंपियरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मदपुर गांव निवासी शाह मोहम्मद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया, कि बेटी की शादी तबादजुल के साथ की थी, शादी के बाद दामाद 2 लाख की मांग कर रहा था,ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दिया था जिसके बाद तहरीर मिलते ही पुलिस ने, पति तब्बजुल फज्जुल तमजीद व हसीना के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।