बांसवाड़ा: महेशपुरा में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भजन संध्या और भंडारे का आयोजन, कार्यक्रम में विधायक बामनिया ने की शिरकत
हनुमान मंदिर महेशपुरा में हनुमान जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। पण्डित नीरज पाठक के आचार्यवत्व में पूजन व हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाम 4 बजे विशाल भंडारा का आयोजन रखा गया। एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। मंदिर पुजारी ने सभी का स्वागत सत्कार किया। कार्यक्रम में बांसवाड़ा विधायक अर्जुन सिंह बामनिया व स्थानीय सरपच दीपा भाई, कमजी भाई, मंगला आदि मौजूद रहे।