बांसवाड़ा: बडलीया गांव में दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक को गंभीर चोट, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
आनंदपुरी थाना क्षेत्र के बडलीया गांव में शुक्रवार रात 10:30 बजे दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक को लगी गंभीर चोट,वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद शुक्रवार शनिवार मध्य रात्रि 12 बजे एमजी अस्पताल में रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि सतीश पुत्र रमेश निवासी मुंदरी का उपचार करने के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर लिया है।